राजगढ़ – ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत नगर परिषद द्वारा निकाय के 70 सफाई मित्रों का करवाया स्वास्थ्य परीक्षण

राजगढ़। नगर परिषद राजगढ़ सीएमओ आरती गरवाल के निर्देश पर स्वच्छता नोडल अधिकारी सुरेंद्र सिंह पँवार के मार्गदर्शन में शासन द्वारा संचालित किए जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता‘ अभियान अंतर्गत नगर परिषद राजगढ़ द्वारा निकाय के 70 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पर कराया गया।

जिन सफाई मित्रों को सर्दी खांसी, ब्लड प्रेशर आदि की समस्या थी उन्हें निशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। शेष बचे सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण मंगलवार को किया जाएगा। इस दौरान एमआईएस आपरेटर देवेंद्र मालवीय, करण झुंजे सहित अन्य मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – हरिराम गेहलोत हत्याकांड पर 2 घंटे प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परिवार को सुरक्षा की मांग, विधायक ग्रेवाल ने कहा- कहते है कानून के हाथ लंबे फिर पुलिस के हाथ आरोपियों तक क्यों नही पहुंच रहें

Read More »
error: Content is protected !!