राजगढ़ – शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पुलिस ने जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को दी विभिन्न जानकारियां

राजगढ़। नगर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राजगढ़ थाना पुलिस द्वारा धार एसपी मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर नशामुक्ति जागरूकता, सायबर सुरक्षा जागरूकता एवं सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न जानकारियां प्रदान की गई।

अभियान के तहत थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने विद्यार्थियों से कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर किसी भी व्यक्ति से अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा ना करें। सायबर ठगी होते ही तत्काल पुलिस को सूचना दे। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों को मादक पदार्थ से होने वाले नुकसान की भी जानकारी दी तथा सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का पालन करने एवं अभियान के बारे में अपने माता-पिता को जानकारी देने की बात कही गई।

इस दौरान स्कूल के प्राचार्य जेपी मानधनिया, राजगढ़ थाने के एसआई अशोक शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!