सरदारपुर – विकासखंड शिक्षा अधिकारी का लाभु चारण ने ग्रहण किया पदभार, ओस्तवाल को मूल पद पर भेजा, नवागत बीईओ का शिक्षको ने किया स्वागत

सरदारपुर। सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग जिला धार द्वारा आदेश जारी करते हुए प्रशासकीय कार्यसुविधा की दृष्टि से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लाबरिया के प्रभारी प्राचार्य लाभु चारण को अस्थाई रूप से विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड सरदारपुर के पद का प्रभार सौपा तथा प्रभारी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर सुनील ओस्तवाल को विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर के प्रभार से मुक्त करते हुए उनकी मुल संस्था हेतु कार्यमुक्त किया गया।

वही गुरुवार को सरदारपुर में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर लाभु चारण द्वारा पदभार ग्रहण किया गया। इस दौरान सरदारपुर के शिक्षको ने नवागत बीईओ लाभु चारण का स्वागत किया तथा सुनील ओस्तवाल को विदाई दी। वही शिक्षा विभाग के नवीन सीओ मंडल संयोजक प्रकाश पँवार का भी शिक्षको द्वारा स्वागत किया गया।

इस दौरान डॉ. शिरीन कुरैशी, गौरव निगवाल, अश्विनी दीक्षित, अश्विनी शर्मा, अनिल जायसवाल, अरविंद भावसार, राजपाल सिंह राठौर, दिलिप गहलोत, राजेंद्र मारू, रमेश निनामा, अनिल मारू, हरिश मारू, विष्णु रघुवंशी, रामप्रसाद बाजपेई, शिवनारायण मारू, हिना मिस्त्री, सुधा बौरासी, सीमा मंडलोई, नीलेश श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – हरिराम गेहलोत हत्याकांड पर 2 घंटे प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई और परिवार को सुरक्षा की मांग, विधायक ग्रेवाल ने कहा- कहते है कानून के हाथ लंबे फिर पुलिस के हाथ आरोपियों तक क्यों नही पहुंच रहें

Read More »
error: Content is protected !!