सरदारपुर – भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने राजगढ़ से सरदारपुर तक निकाली तिरंगा वाहन रैली, SDM को सौपा ज्ञापन

सरदारपुर। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा राजगढ़ से सरदारपुर तक तिरंगा वाहन रैली निकालकर सरदारपुर में एसडीएम आशा परमार को किसानों की पूर्व में लंबित विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौपा गया।

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी ने बताया कि यूनियन द्वारा सँयुक्त किसान मोर्चा के आव्हान पर राजगढ़ में झाबुआ रोड़ से तिरंगा वाहन रैली प्रारंभ हुई। वाहन रैली राजगढ़ के प्रमुख मार्गों से होती हुई सरदारपुर पहुंची। यहां अंबेडकर प्रतिमा पर सरदारपुर एसडीएम आशा परमार को केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम पूर्व में लंबित किसानों की विभिन्न समस्याओ को लेकर ज्ञापन सौपने के बाद रैली का समापन हुआ।

एसडीएम को सौपे गये ज्ञापन में रेलवे के लिए जो जमीन अधिग्रहण की जा रही है उसे पुराने अधिनियम के तहत करने और किसानों को गाइड लाइन से चार गुना मुआवजा दिए जाने के साथ ही किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाने, किसानों को खाद नगद विक्रय केंद्र के साथ-साथ सभी सोसाइटीयो में भी नगद खाद विक्रय किया जाने, सोसाइटी के डिफाल्ड किसान हैं उनकी ब्याज की राशि माफ कर उनसे सिर्फ मूल राशि जमा करवाई जाने सहित विभिन्न मांगे रखी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!