सरदारपुर – विधायक ग्रेवाल के प्रयासो से राजगढ़ में खेल स्टेडियम के लिए 50 लाख की राशि की मिली स्वीकृत

सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल के अथक प्रयासो से राजगढ़ नगर मे सोसायटी ग्राउंड में निर्मीत होने वाले खेल स्टेडियम के लिए 50 लाख रूपये की राशि की स्वीकृति मिली है।

विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा नगर की खेल प्रतिभाओ को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से नगर के सोसायटी ग्राउंड पर खेल स्टेडियम की योजना तैयार करवाई जिसमे दिनांक 24 अक्टुबर 2019 को नगर परिषद राजगढ की बैठक मे प्रस्ताव क्रमांक 203 पारित किया गया। जिसके बाद से विधायक ग्रेवाल खेल स्टेडियम के लिए शासन से अनुदान राशि स्वीकृत करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत थे। जिसमे नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल के का भी सराहनीय प्रयास रहा।

वर्ष 2024-25 की विशेष निधी मे नगर परिषद राजगढ़ को 50 लाख रूपये की राशि खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए प्राप्त हुई है। खेल स्टेडियम के लिए राशि की स्वीकृती पर नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवनसिंह सिसौदिया, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड, युवक कांग्रेस शहर अध्यक्ष आकर्ष शर्मा, पार्षद सनी सिसौदिया, राजेश गुण्डिया, पार्षद प्रतिनिधी निलेश सिंगार, बलराम मकवाना, भारत सिंगार, सीमा यशवंत जैन, अंतरसिंह पुजारी, पंकज राठौड, पूर्व पार्षद धीरज गौराना, शोएब खान, मांगीलाल डामर, राजु मेकेनिक सहित खिलाडियो ने भी हर्ष व्यक्त किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

Read More »
error: Content is protected !!