सरदारपुर – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा राजोद में आयोजित खेल महोत्सव का हुआ समापन

सरदारपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजोद द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती (युवा दिवस) के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन क्रिकेट ग्राउंड साजोद में हुआ। जिसमें मुख्य रूप से मालवा प्रांत अध्यक्ष मदन सिंह वसुनिया , राजोद थाना प्रभारी हिरूसिंह रावत, अभाविप राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गौरव साहू, नगर अध्यक्ष दीपक धाकड़ व नगर मंत्री विनोद जैसवाल उपस्थित रहे।

प्रान्त अध्यक्ष मदन सिंह वसुनिया ने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से आत्मविश्वास तो बढ़ता ही है साथ ही टीम भावना व प्रतियोगिता की भावना का भी विकास होता है। वही गौरव साहू ने कहा कि हर छात्र को अपनी पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए क्योंकि यह न केवल शारीरिक ताकत को बढ़ाता है, बल्कि टीमवर्क, अनुशासन और आत्मविश्वास जैसी महत्वपूर्ण क्षमताओं का भी विकास करता है।

तीन दिवसीय खेल महोत्सव में कबड्डी व क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित हुई। राजोद क्षेत्र के समस्त शासकीय व अशासकीय विद्यालयों की टीमों ने इसमें भाग लिया है। पहली बार इस तरह की विद्यालय स्तर प्रतियोगिता राजोद में आयोजित हुई। खेल महोत्सव में कुल 20 टीमो ने भाग लिया। वही विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार भी वितरित किए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!