सरदारपुर – कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम ने राजगढ़ व तहसीलदार ने सरदारपुर में खाद दुकानों का किया निरीक्षण, दिए विभिन्न निर्देश

सरदारपुर। कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को जिलेभर में राजस्व अधिकारियों द्वारा खाद दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसी के तहत सरदारपुर एसडीएम आशा परमार ने राजगढ़ में विभिन्न खाद दुकानों का निरीक्षण कर पंजियो को देख स्टॉक की जांच की। इस दौरान एसडीएम आशा परमार ने खाद दुकानों के लाइसेंस की जांच करते हुए दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों पर खाद के भाव की सूची चस्पा करें तथा खाद के स्टॉक का मशीन से मिलान भी करें।

वही तहसीलदार मुकेश बामनिया ने सरदारपुर में स्थित मंगलम ट्रेडर्स तथा चौधरी कृषि सेवा केंद्र सहित अन्य खाद दुकानों का निरीक्षण किया तथा दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों पर रेट लिस्ट अवश्य लगाए तथा बिना असुविधाओं के किसानों को खाद का वितरण करें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

[the_ad id="80502"]

Related Post

रिंगनोद में संत रविदास जी महाराज के 650वें प्राकट्योत्सव पर व्याख्यानमाला आयोजित: बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल, RSS के श्री रवींद्र किरकोले ने कहा- संत रविदास जी का जीवन सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण

Read More »
error: Content is protected !!