सरदारपुर – वन विभाग के जवाबदारों के सरंक्षण मे अवैध रूप से कटे हुए पेडो की चिराई का गौरख धंधा चल रहा खुलेआम, राजोद में आरा मशीन पर चिराई के लिए लाए गए सेमल के पेड़

रमेश प्रजापति @ सरदारपुर। एक और सरकार भले ही पौधारोपण को बढावा देकर वृक्षो को सरंक्षण देने के लिए मुहिम चला रही हों, वही दुसरी और वन विभाग के जवाबदारो के सरंक्षण मे राजोद क्षैत्र मे आरा मशीन मे धडल्ले से पेडो की चिराई हो रही है।

बुधवार को भ्रमण के दौरान राजोद-डेलची मार्ग पर स्थित आरा मशीन पर चिराई के लिए रखे सेमल के पेड़ दिखाई दिए। सुत्रो की माने तो आरा मशीन पर वन विभाग के जवाबदारो के सरंक्षण में पेडो की चिराई का यह अवैध खेल लंबे समय से चल रहा है। वैसे तो सरकार ने फलदार पेड़ो की कटाई पर रोक लगा रखी है तथा किसी पेड़ की कटाई के पहले अनुमति जरूरी होती हैं। लेकिन यहां पर आए दिन बडी मात्रा मे चिराई के लिये पेड़ लाये जा रहे है। वन विभाग के अधिकारी साल में एक या दौ बार आरा मशीनो को भ्रमण कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर लेते है।

सरकार भले ही कितनी भी बड़ी मुहिम चलाकर पौधारोपण कर धरती का हरा भरा करने का संकल्प दिला दे लेकिन दूसरी औैर उसके महकमे के इस महत्वपुर्ण विभाग वन विभाग के जवाबदारों के सरंक्षण मे अवैध रूप से कटे हुए पेड़ो की चिराई का गौरख धंधा खुलेआम चल रहा है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!