बूथ चलो अभियान के तहत टांडा मंडल के हितग्राहियों से मिले भाजपा नेता, मंडल प्रभारी डॉ. बलबहादुर सिंह ने कहा – भाजपा सरकार हर व्यक्ति तक पहुचा रही है योजना

सरदारपुर। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा के बूथ चलो अभियान के तहत भाजपा टांडा मंडल द्वारा विभिन्न हितग्राहियों के घर पहुँचकर उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। बूथ चलो अभियान के टांडा मंडल प्रभारी डॉ. बलबहादुर सिंह छडावद, मंडल अध्यक्ष अमर सिंह सोलंकी के साथ सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के निवास पर पहुंचे।

जहां उनसे चर्चा करते हुए मंडल प्रभारी डॉ. बलबहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं को पहुचाने हेतु प्रतिबद्ध है। एक बार फिर सभी को केंद्र में मोदी जी के हाथ मजबूत करना है। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता पारस जैन, मंडल महामंत्री जडावसिह मंडलोई, इंगेश मेहता, बूथ अध्यक्ष अवदेश सचान सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर – हर्षोल्लास से मना विधायक प्रताप ग्रेवाल का जन्मदिन, बरमंडल में हुआ मुख्य आयोजन, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल, सरदारपुर में आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार हुए शामिल

Read More »
error: Content is protected !!