सरदारपुर। नगर से दो किमी की दुरी पर माही नदी के तट पर गोल जलाधारी में झिरणेश्वर महादेव की प्रतीमा स्थापित है, यहां स्थापित प्रतिमा का निर्माण विश्वकर्माजी द्वारा किया गया था। शिवलिंग को पांडवों द्वारा स्थापित किया गया था। इस स्थान को झिणेश्वर महादेव धाम के नाम से जाना जाता है। अंचल के लोग आज भी उकाला के नाम से इस स्थान को जानते है। यहां महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।
झिणेश्वर धाम सेवा समिति द्वारा मंदिर एवं माही तट को विद्युत की रोशनी से सुंदर श्रृंगारित किया गया। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या केंद्रीय राज्यमंत्री व सांसद सावित्री ठाकुर, विधायक प्रताप ग्रेवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत धर्म जागरण सह संयोजक ललित कोठारी, भीमा चौधरी, विष्णु चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल, नवीन बानिया, अखिलेश यादव आदि ने महाशिव रात्री पर्व की पूर्व संध्या को माही माता का दुध एवं पंचामृत से अभिषेक कर गंगा मैया की तर्ज पर माही माता एवं बाबा झिणेश्वर की महाआरती की। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित होकर भावविभोर हुए।

वही महाशिवरात्रि पर्व पर अलसुबह मंदिर में विराजित बाबा झिणेश्वर का पंडित सत्यनारायण व्यास द्वारा माही के जल एवं दुध से अभिषेक कर प्रतिमा का विशेष श्रृंगार किया। यहां नगर, अंचल एवं अन्य स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला सुबह से प्रारंभ हुआ जो संध्या पश्चात तक जारी रहा। श्रद्धालुओ ने शिवलिंग का माही के जल से अभिषेक कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
मंदिर पर ध्वजा चढ़ाने का लाभ पूर्व सरपंच राजकुमार सिंगार ने लिया इसी प्रकार मंदिर परिसर में स्थित उकाला हनुमान मंदिर पर धर्म ध्वजा चढ़ाने का लाभ अतुल सोलंकी ने लाभ लिया। दोपहर 12 बजे विधायक प्रताप ग्रेवाल, निलम गर्ग आदि ने बाबा की महाआरती की। समिति द्वारा श्रद्धालुओं को दुध एवं फलियारी खचड़ी का प्रसादी के रूप में वितरण किया।।


















