राजगढ़। दतिया में हुए उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को सत्य की जीत बताते हुए खुशी का इजहार किया।
बुधवार को उपचुनाव के परिणाम घोषित होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी। शाम के समय पुराना बस स्टैंड स्थित पालिका निधि कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां जमकर आतिशबाजी की गई और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई।
आतिशबाजी कार्यक्रम प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीवन सिसोदिया, समाजसेवी मुकेश तूफान, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन, पार्षद सनी सिसोदिया, पार्षद प्रतिनिधि बलराम मकवाना, गोपाल वाणी, संदीप बारोंड, देवीसिंह बवेरिया, अंसार खान, गोविंद भाई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


















