राजगढ़ और सरदारपुर संकुल की विभिन्न स्कूलों में BRC ने किया औचक निरीक्षण, नदारद मिले शिक्षकों को थमाया नोटिस, दिए विभिन्न निर्देश

सरदारपुर। क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, समय पर स्कूलों के संचालन और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग द्वारा लगातार कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को विकासखंड स्रोत समन्वयक (बीआरसी) महेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा राजगढ़ और सरदारपुर संकुल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों का आकस्मिक (औचक) निरीक्षण किया गया। इस दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

निरीक्षण के दौरान तीन शिक्षक मिले अनुपस्थित
बीआरसी महेंद्र सिंह सोलंकी के औचक निरीक्षण से क्षेत्र के शासकीय विद्यालयों में हड़कंप का माहौल रहा। निरीक्षण के दौरान राजगढ़ संकुल के विद्यालयों में दो शिक्षक और सरदारपुर संकुल के विद्यालय में एक शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना के अपने कर्तव्य से अनुपस्थित पाए गए। शासकीय कार्य में इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बीआरसी द्वारा तीनों अनुपस्थित शिक्षकों को तत्काल ‘कारण बताओ सूचना पत्र’ (शो-कॉज नोटिस) जारी कर जवाब तलब किया गया है।

बच्चों के साथ प्रार्थना में हुए शामिल –
निरीक्षण की शुरुआत में बीआरसी सोलंकी राजगढ़ संकुल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्कूलों में पहुँचे। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय अमोदया, एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सोनगढ़, प्राथमिक विद्यालय, कुमाररूण्डी, प्राथमिक विद्यालय, तलावपाड़ा एकीकृत माध्यमिक विद्यालय टिमायची का निरीक्षण किया। इस दौरान एकीकृत माध्यमिक विद्यालय, सोनगढ़ में बीआरसी ने न केवल व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि सुबह के समय बच्चों और स्कूल स्टाफ के साथ सामूहिक रूप से प्रार्थना सभा में सहभागिता भी की।

निर्माण कार्य का लिया जायजा –
राजगढ़ के बाद बीआरसी ने सरदारपुर संकुल का रुख किया। यहाँ उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, मवड़ीपाड़ा का दौरा किया, जहाँ वर्तमान में निर्माणाधीन शौचालय के कार्य का भौतिक निरीक्षण किया गया। उन्होंने संबंधित एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण और समय सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए, ताकि बच्चों को असुविधा न हो। इसके अलावा उन्होंने प्राथमिक विद्यालय एहमद, प्राथमिक विद्यालय बोला का भी सघन निरीक्षण किया। अवलोकन किए गए सभी विद्यालयों के संस्था प्रधानों और शैक्षणिक स्टाफ को बीआरसी महेंद्र सिंह सोलंकी ने स्पष्ट हिदायत दी। उन्होंने नियमित नामांकन, निर्धारित समय अनुरूप शाला संचालन व स्कूल परिसर, कक्षाओं और शौचालयों में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। बीआरसी सोलंकी ने कहा कि विद्यालयो का औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!