राजगढ़ – नगर परिषद सभाकक्ष में आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, विभिन्न वार्डो में 1 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यो का भूमिपूजन भी हुआ, विधायक ग्रेवाल ने कहा- विकास कार्यो में रखें गुणवत्ता

राजगढ़। नगर परिषद सभाकक्ष में मंगलवार को मुख्यमंत्री शहरी आवासीय योजना के अंतर्गत आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वही विभिन्न वार्डो में करीब 1 करोड़ 18 लाख रुपये के सड़क कार्यो का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।

नगर परिषद सभागृह में आयोजित पट्टा वितरण कार्यक्रम में 13 पात्र हितग्राहियों को पट्टे प्रदान किए गए। इस पहल से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को स्थायी आवास की दिशा में महत्वपूर्ण आधार मिला।
मुख्य अतिथि विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि यह योजना वंचित वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी है। जिनके पास स्वयं की भूमि नहीं थी, उन्हें अब शासन द्वारा अधिकार मिला है। उन्होंने बताया कि पट्टा मिलने के बाद हितग्राही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन कर पक्का मकान बना सकते हैं।

नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल ने कहा कि परिषद का उद्देश्य हर जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंचाना है और भविष्य में भी पात्र परिवारों को जोड़ा जाएगा। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष दीपक जैन, पार्षद प्रतिनिधि बलराम मकवाना, भारत सिंगर, निलेश सिंगर, शंभूलाल परमार, सनी सिसोदिया, एल्डरमैन प्रफुल्ल रावल, मनोज महेश्वरी, गणेश शर्मा, हेमलता नरेश जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। राजस्व निरीक्षक अर्जुन चोयल के अनुसार 54 आवेदनों की जांच के बाद 13 हितग्राही पात्र पाए गए, जिन्हें पट्टों का वितरण किया गया।

1 करोड़ 18 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन हुआ –
विधायक प्रताप ग्रेवाल के मुख्य आतिथ्य में वार्ड क्रमांक 1, 5, 6, 11, 12 और 14 में सड़क निर्माण कार्यो का भूमि पूजन आयोजित हुआ। इन कार्यों से शहर की सड़कों में सुधार होगा और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, साथ ही बरसात में कीचड़ व जलभराव से राहत मिलेगी।
परिषद द्वारा वार्ड 1 में 8 लाख, वार्ड 5 में 9 लाख, वार्ड 6 में लगभग 37 लाख, वार्ड 11 में करीब 25 लाख, वार्ड 12 में 4.50 लाख और वार्ड 14 में 32 लाख रुपये से अधिक लागत से पेवर्स एवं डामरीकरण कार्य किए जाएंगे।

राजेंद्र कॉलोनी, वैभव कॉलोनी और साकेत नगर जैसे क्षेत्रों को भी पहली बार बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी। यहां विधायक ने कहा कि विकास कार्यो में गुणवत्ता और पारदर्शिता रखी जाए।
इस दौरान अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, सीएमओ ज्योति सुनारिया, पार्षद पंकज बारोड़ सनी सिसोदिया, राजेश गुंडिया सहित जनप्रतिनिधि व नागरिक उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!