राजगढ़ – न्यू टैलेंट स्कूल में छात्र संघ चुनाव संपन्न, सोमेश मारू बने ‘हेड बॉय’ और ध्वजा सिंह तोमर चुनी गईं ‘हेड गर्ल’

राजगढ़। स्थानीय न्यू टैलेंट स्कूल में विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, नैतिक मूल्यों और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करने के उद्देश्य से ‘स्कूल मिनिस्ट्री’ (छात्र संघ) चुनाव का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इस प्रक्रिया के माध्यम से सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय की नई छात्र कार्यकारिणी का गठन किया गया।

छात्र संघ चुनाव में कक्षा 12वीं के सोमेश मारू को ‘हेड बॉय’ तथा कक्षा 11वीं की ध्वजा सिंह तोमर को ‘हेड गर्ल’ चुना गया। वही छात्रों के विभिन्न कौशलों और अनुशासन को बेहतर बनाने के लिए कल्चरल सेक्रेटरी (सांस्कृतिक सचिव), गोकुल गहलोत कक्षा 12वीं एवं देविका सोनी कक्षा 12वीं, जनरल सेक्रेटरी (सामान्य सचिव) तन्मय चोयल कक्षा 12वीं एवं तनुश्री राठौर कक्षा 11वीं, डिसिप्लिन सेक्रेटरी (अनुशासन सचिव) सक्षम सोनी कक्षा 11वीं एवं याशी पटेल कक्षा 12वीं स्पोर्ट्स सेक्रेटरी (खेल सचिव) ध्रुव अलावा कक्षा 11वीं एवं दक्षा वैष्णव कक्षा 12वीं, क्लीनलीनेस सेक्रेटरी (स्वच्छता सचिव) उत्तम सिंदडा कक्षा 12वीं एवं भाग्यश्री भामरे कक्षा 11वीं चयनित हुए।


सभी विजेता विद्यार्थियों को स्कूल संचालक विजयसिंह तोमर एवं गणेश पाटीदार ने बधाई देते हुए कहा कि छात्र संघ चुनाव का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जिम्मेदारी, अनुशासन और नेतृत्व के गुणों का विकास करना है। हमें पूर्ण विश्वास है कि यह नई कार्यकारिणी विद्यालय के अनुशासन, सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद एवं स्वच्छता को एक नए शिखर पर ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

Read More »
error: Content is protected !!