राजगढ़ में जुए की फड़ पर पुलिस का छापा: धुलेट-अमोदिया रोड पर जुआ खेलते 9 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, मौके से 42 हजार रुपये जप्त

राजगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत राजगढ़ थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे 9 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 42,200 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते और एक स्टील का डिब्बा जब्त किया है, जबकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा। एसपी सचिन शर्मा के निर्देशन, एएसपी पारुल बेलापुरकर एवं एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

राजगढ़ थाना प्रभारी समीर पाटीदार ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धुलेट-अमोदिया रोड पर पेड़ के नीचे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही भगदड़ मच गई, लेकिन टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 9 जुआरियों को धर दबोचा। वहीं एक आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक आसिफ शेख, रैमसिंह बर्डे तथा आरक्षक अंकित रघुवंशी, अजीत गुर्जर, सुभाष परमार एवं नरेश मेड़ा की भूमिका रही हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

Read More »
error: Content is protected !!