राजगढ़। जिले में भाजपा किसान मोर्चा में कन्हैयालाल कुमावत और गोविन्द मोरी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के अजय बलसारा की नियुक्त व जिला पदाधिकारी बनने पर भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ नगर मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं नवीन पदाधिकारियों का स्वागत समारोह आयोजित किया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई नई जिम्मेदारियां संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। नवनियुक्त पदाधिकारी अपने अनुभव, सक्रियता एवं समर्पण के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर एल्डरमेन मनोज माहेश्वरी, गणेशलाल शर्मा, प्रफुल्ल रावल, गोपाल सोनी, मुकेश कावड़िया, मंडल महामंत्री निलेश शर्मा व प्रीतम ठाकुर, पार्षद पंकज बारोड़, अंतिम ठाकुर, सिमा जैन, पप्पुसिंह भूरिया, प्रवीण कटारा, अजय चौहान, महेश राठौर, दीपेश ठाकुर नरेश (मामा) जैन, गोपाल माहेश्वरी, श्रवण राठौर, विजेंद्र निनामा, रवि निनामा सहित अन्य मौजूद रहे।



















