​राजगढ़ में भाजपा ने निकाली भव्य तिरंगा वाहन रैली : थाना परिसर से बस स्टैंड तक गूंजे देशभक्ति के नारे, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का दिया संदेश

राजगढ़। भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ नगर मंडल द्वारा ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के अंतर्गत युवा मोर्चा के तत्वावधान में राजगढ़ नगर में तिरंगा वाहन रैली का आयोजन किया गया। राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत इस रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

रैली का शुभारंभ थाना परिसर में मुख्य अतिथि थाना प्रभारी समीर पाटीदार द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। इसके पश्चात तिरंगा ध्वज से सुसज्जित वाहनों के साथ वाहन रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नागरिकों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने का संदेश दिया।

रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए बस स्टैंड पहुंची, जहां भारत माता की आरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करें।

कार्यक्रम में विशेष अथिति के रूप में सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल, पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, मनोज महेश्वरी, मुकेश कावड़िया, गोपाल सोनी, सुनील गामड़, पार्षद रमेश राजपूत, पार्षद प्रतिनिधि शंभू पवार व नीलेश सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री निलेश शर्मा, आशीष वैद्य, प्रवीन कटारा, घनश्याम सिंगार, पिडू बारिया महेश शर्मा, महेश राठौर, पप्पू सिंह भुरिया, गोविन्द मोरी, अजय चौहान अन्तिम ठाकुर सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी राजगढ़ नगर मंडल मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र भंडारी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!