राजगढ़ में श्री गणपति अंबिका महिला मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन : सोनू वर्फा बनीं अध्यक्ष, कार्यकारिणी का भी हुआ विस्तार

राजगढ़। नगर के पांच धाम एक मुकाम श्री माताजी मंदिर परिसर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में श्री गणपति अंबिका महिला मंच की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक गुरु माँ श्री माया भारद्वाज के सान्निध्य व गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई, जिसमें सर्वसम्मति से मंच की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।


बैठक में सर्वसम्मति से सोनू वर्फा को महिला मंच का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही उपाध्यक्ष दीपिका ठाकुर, कोषाध्यक्ष मधु वर्फा व सचिव कविता वर्फा को जिम्मेदारी सौंपी गई। नवीन कार्यकारिणी का मुख्य उद्देश्य महिला शक्ति को संगठित करना, धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा समाजसेवा के प्रकल्पों को एक नई दिशा प्रदान करना है। उक्त जानकारी श्री गणपति अम्बिका युवा मंच के मीडिया प्रभारी रमेश प्रजापति द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!