रिंगनोद। रिंगनोद, टांडा, बाग, कुक्षी, मनावर, गंधवानी, बड़वानी से 50 श्रद्धालुओं का एक जत्था पहलगाम और बालटाल से शुरू होने वाली यात्रा में शामिल होकर अमरनाथ के दर्शन के लिए शनिवार को रवाना हुआ।
रिंगनोद में यात्रा के लिए रवाना होने के पूर्व यात्रियों ने बस स्टैंड स्थित पथवारी माता एवं संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की एवं प्रसाद वितरण कर इष्ट मित्रों एवं ग्रामीणजनों ने यात्रियों का पुष्पहारों से स्वागत कर यात्रा की मंगल कामना की। यात्री पवन राठौर ने बताया कि यह यात्रा 18 दिवसीय होकर पहले हिमाचल की नौ देवियों के साथ वैष्णव देवी के दर्शन करेंगे। वहां से यात्री श्रीनगर, पहलगाम, बालटाल होते हुए बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए यात्रा में शामिल होगे। राठौर ने यह भी बताया की यात्रा के तहत जहां-जहां रात्री विश्राम करेंगे, वहां भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा।


















