रिंगनोद – श्री शिव शक्ति अंबिका मंदिर में अधिक मास के मौके पर जारी राम रक्षा स्तोत्र पाठ अनुष्ठान की कल होगी पूर्णाहुति, महाआरती के साथ महाप्रसादी का भी होगा आयोजन

रिंगनोद। क्षेत्रभर में ग्रामीणों द्वारा अधिक मास में अनेक धार्मिक आयोजन कर धर्मलाभ लिया जा रहा हैं। इसी के तहत ग्राम रिंगनोद के धर्मप्रेमी जनों द्वारा देश, धर्म एवं समाज के कल्याण हेतु पवित्र पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में श्री राम रक्षा स्तोत्र पाठ अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। ग्रामवासियों द्वारा बच्चों एवं श्रद्धालुओं को एकत्रित कर प्रतिदिन रिंगनोद के श्री शिव शक्ति अंबिका मंदिर में आचार्य गिरिराज व्यास के सान्निध्य में श्री राम रक्षा स्तोत्र का सामूहिक पाठ कराया जा रहा है।

मंदिर के पुजारी मयंक व्यास ने बताया कि संकट मोचन हनुमान मंडल के आव्हान पर श्री शिव शक्ति अंबिका गरबा मंडल एवं श्री चारभुजा भक्त मंडल के सहयोग से अब तक 1200 से अधिक श्री राम रक्षा स्तोत्र पाठ संपन्न हो चुके हैं। इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति 16 जून मंगलवार को होगी। इस पावन अवसर पर भगवान श्री रामचंद्र जी की भव्य महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन भी संपन्न होगा।

दरअसल पुरुषोत्तम मास में किए गए जप, तप, दान एवं धार्मिक अनुष्ठानों का पुण्यफल अनेक गुना बढ़कर प्राप्त होता है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए यह आयोजन किया जा रहा हैं

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!