सरदारपुर – जनगणना 2027 हेतु पर्यवेक्षको एवं प्रगणको का तीन दिवसीय प्रशिक्षण जारी

सरदारपुर। जनपद पंचायत सरदारपुर के सभाकक्ष में जनगणना 2027 अन्तर्गत नगर परिषद सरदारपुर द्वारा पर्यवेक्षको एवं प्रगणको का तीन दिवसीय प्रशिक्षण 15 अप्रैल से शुरू हुआ है जो कल 17 अप्रैल को समाप्त होगा। फिल्ड ट्रेनर्स सुरेन्द्र रावत एवं डीएस मुजाल्दा के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर चार्ज अधिकारी एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी यश्वंत शुक्ला के द्वारा प्रशिक्षण में उपस्थित फिल्ड ट्रेनर्स पर्यवेक्षक एवं प्रगणको से परिचय के बाद कहा कि जनगणना कार्य को एक उत्सव की तरह मनाया जाए। लगन एवं उत्साह से कार्य करे एवं जनगणना पूर्ण रूप से ऑनलाईन मोबाईल एप से होना है।

जिस हेतु पूर्ण सर्तकता एवं सावधनी भी रखी जाना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान फिल्ड ट्रेनरो के द्वारा पर्यवेक्षको एवं प्रगणनो को प्रोजेक्टर के माध्यम से ऑनलाईन जनगणना के संबंध में सटीक एवं गंभीरता से प्रशिक्षण देते हुए बारीकी से समझाइश दी जा रही है। इस दौरान बताया कि दिनांक 16 से 30 अप्रैल तक स्वगणना हेतु जगणना निदेशालय द्वारा वेब पोर्टल के माध्यम से पुछे जाने वाले प्रश्नो का उत्तर प्रविष्ट कर व्यक्ति स्वयं अपनी गणना कर सकते है।


वही मुख्य नगरपालिका अधिकारी द्वारा नागरिको से अपील की गई कि दिनांक 16 से 30 अप्रैल तक स्वगणना पोर्टल पर अधिक से अधिक लोग अपनी गणना करे तथा 1 मई से 30 मई तक प्रगणको द्वारा किये जाने वाले मकान सूची करण कार्य में प्रगणको द्वारा पुछे जाने वाले प्रश्नों का सही-सही जवाब देकर जनगणना उत्सव को सफल बनावे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

सरदारपुर क्षेत्र में 5 घंटे के दौरे पर रहे कलेक्टर राजीव रंजन मीना : विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी, छात्रावास, ITI कॉलेज और सिविल अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार हेतु दिए निर्देश

Read More »
error: Content is protected !!