सरदारपुर – देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड को लेकर राजगोर ब्राह्मण समाज राजगढ़ ने SDM को सौपा ज्ञापन, आरोपियो को फांसी की सजा देने की रखी मांग

सरदारपुर। ग्राम गोंदीखेड़ा चारण में हुए देवकृष्ण हत्याकांड को लेकर अब जनआक्रोश सामने आ रहा है। राजगोर ब्राह्मण समाज राजगढ़ के लोगों ने सोमवार को सरदारपुर में एकजुट होकर प्रदर्शन किया और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की। समाजजन रैली के रूप में एसडीएम कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने एसडीएम सलोनी अग्रवाल को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रियंका, कमलेश पुरोहित और सुरेंद्र भाटी को फांसी की सजा देने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में युवक मौजूद थे। उन्होंने “आरोपियों को फांसी दो” के नारे लगाए और पूरे क्षेत्र में अपना आक्रोश व्यक्त किया। युवाओं के हाथों में मृतक देवकृष्ण के फोटो वाली तख्तियां और आरोपियों के फोटो वाले पोस्टर थे।

कुछ तख्तियों पर “देवकृष्ण हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं” जैसे नारे भी लिखे थे, जो समाज के गुस्से को दर्शा रहे थे। समाज के लोगों का कहना है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान मोहनलाल, रामलाल, जगदीश, गोपाल, रामा, राजू, सुमित सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!