सरदारपुर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 17 जुलाई को राजगढ़ दौरा संभावित, प्रशासन तैयारियों में जुटा

सरदारपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 17 जुलाई को सरदारपुर विधानसभा के राजगढ़ में संभावित दौरा तय हुआ है। मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को देखते हुए स्थानीय प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। हालांकि, अभी इस दौरे का आधिकारिक शेड्यूल जारी होना बाकी है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री डॉ. यादव राजगढ़ में आयोजित होने वाले ‘सहकारिता सम्मेलन’ में शामिल होंगे। इस सम्मेलन के लिए प्रशासन ने राजेंद्र सूरी शासकीय महाविद्यालय के पास मैदान को चिन्हित किया है। यहाँ एक विशाल पंडाल वॉटरप्रूफ डोम के साथ बनाया जा सकता है। जहाँ मुख्यमंत्री किसानों को संबोधित कर सकते हैं। हालांकि दौरे को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन ने अपनी ओर से तैयारियां तेज कर दी हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!