सरदारपुर विधानसभा को मिली सड़क कनेक्टिविटी की सौगात: 4 ग्रामीण सड़कों को स्वीकृति, टेंडर प्रक्रिया शुरू, विधायक ग्रेवाल ने कहा- प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक पक्की सड़क पहुंचाना प्राथमिकता

सरदारपुर। विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। ‘मुख्यमंत्री मजरा-टोला सड़क योजना’ के तहत क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयासों से क्षेत्र की चार प्रमुख सड़कों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

इन सड़कों के निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया जारी कर दी गई है। जिन सड़को की टेंडर प्रक्रिया जारी की गई हैं उनमें सरदारपुर-बदनावर रोड गौशाला से माही डेम 4.30 किमी, इडरिया-जलोख्या रोड से कटारापुरा 4.60 किमी, सेमल्या रोड से भाभर फलिया 3.25 किमी तथा बरमंडल से धनतलाव 1.30 किमी शामिल हैं।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव और मजरे-टोले तक पक्की सड़क पहुंचाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इन मार्गों के निर्माण से किसानों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा तथा लंबे समय से आवागमन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और अधोसंरचना विस्तार के लिए आगे भी सतत प्रयास जारी रहेंगे। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!