राजगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के उपलक्ष्य में सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र में व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख नगरों व ग्रामीण अंचलों राजगढ़, सरदारपुर, राजोद, बरमंडल, रिंगनोद, लाबरिया, छडावद, पीपरनी, तिरला, उमरिया खुर्द, गुमानपुरा, भीलखेड़ी, भानगढ़, दसई, अमझेरा एवं गंगा महादेव सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर सार्वजनिक स्थलों की सफाई की और स्थानीय रहवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
अभियान में भारतीय जनता पार्टी स्वच्छता अभियान के विधानसभा प्रभारी मुकेश कावड़िया, मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, आशीष जैन, ओंकार लाल जाट, मुकेश शर्मा, विजय दीक्षित, सुरेश पाटीदार, मुकेश केवल, दिनेश पटेल, शुभम दीक्षित, महेश शर्मा, गोपाल सोनी, सीमा जैन, पप्पू सिंह भूरिया, नितेश शर्मा, सुनील मेहता, ईश्वर मिस्त्री, पप्पू गणावा एवं गायत्री पुरोहित सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। पूरे विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और आमजन ने हर्षोल्लास के साथ इस अभियान को सफल बनाया।
कार्यक्रम के समापन पर विधानसभा प्रभारी मुकेश कावड़िया ने भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती एवं सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजक मनोज सोमानी के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने वाले सभी पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।


















