सरदारपुर – सिविल अस्पताल की खराब व्यवस्थाओं की खबरों के बाद जागा प्रशासन, CMHO ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश, SDM भी पहुंची

सरदारपुर। मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। वही शाम को एसडीएम सिविल हॉस्पिटल पहुंची और बस दुर्घटना में घायल लोगों के हालचाल जानने साथ ही हॉस्पिटल का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।

दरअसल समाचार पत्रों में सरदारपुर सिविल अस्पताल में अव्यवस्था उजागर, रात्रि सेवा व वसूली के आरोपों से मचा हड़कंप, प्रसूता के स्वजन से ली राशि, शिकायत के बाद वापस करवाई राशि नाम से प्रमुखता से समाचार प्रकाशित कर अधिकारियों का ध्यान सिविल हॉस्पिटल की और करवाया था।

बुधवार सुबह डही जाने से पहले सीएमएचओ अनिता सिंगार एकाएक सिविल हॉस्पिटल सरदारपुर पहुंची और चंद समय रूक कर उपस्थिति रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया और डही के लिए रवाना हुए। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार सीएमएचओ के निरीक्षण के दौरान कुछ डाक्टर व स्टाफ नदारद मिला है।

वही शाम को एसडीएम सलोनी अग्रवाल, तहसीलदार मुकेश बामनिया के साथ सिविल हॉस्पिटल पहुंची और रिंगनोद के समीप बस दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकात कर हाल जानें और डाक्टरों से स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ली। साथ ही एसडीएम अग्रवाल ने सिविल हॉस्पिटल में एक्स-रे रूम, ओपीडी रजिस्टर, आक्सीजन प्लांट आदि का निरीक्षण कर व्यवस्था को देखा और उपस्थित डाक्टरों को दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम के निरीक्षण के दौरान डाक्टर व स्टाफ उपस्थित मिला।

सीएमएचओ डॉ अनीता सिंगार ने दुरभाष पर बताया कि डही बैठक में जाते समय सरदारपुर सिविल हॉस्पिटल का निरीक्षण किया है। डाक्टर व स्टाफ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं। कार्यालय से जानकारी लेने के लिए कहा गया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!