सरपंच उपचुनाव: सोनगढ़ में 68 तो बड़ोदिया में 77 प्रतिशत मतदान, सोयाबीन कटाई के बीच दिखा ग्रामीणों का उत्साह

राजगढ़। सरदारपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सोनगढ़ और बड़ोदिया में रिक्त सरपंच पद के लिए मंगलवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गए। खेतों में सोयाबीन की कटाई का व्यस्त दौर होने के बावजूद ग्रामीणों ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला।

ग्राम पंचायत सोनगढ़ में कुल 1,652 मतदाताओं में से 1,103 मतदाताओं ने वोट डाले। यहां कुल 68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इधर, ग्राम पंचायत बड़ोदिया में कुल 1,498 मतदाताओं में से 1,170 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान का आंकड़ा करीब 77 प्रतिशत रहा।

दोनों पंचायतों में आमने-सामने की टक्कर –
दोनों ही पंचायतों में सरपंच पद के लिए दो-दो प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबला सीधा और बेहद रोचक रहा। जनपद पंचायत सीईओ जोशुआ पीटर ने बताया कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त थे और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में पूरी हुई।

अधिकारियों ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा –
मतदान के दौरान व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार और तहसीलदार महेंद्र सिंह सोलंकी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मौके पर तैनात सुरक्षा बलों व मतदान दल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान संपन्न होते ही दोनों ही पक्षों के प्रत्याशी और उनके समर्थक अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। अब क्षेत्रवासियों की निगाहें 3 अक्टूबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जनसैलाब के साथ संपन्न हुई 39वीं धर्मयात्रा : ‘तारक मेहता’ फेम की अंजली को देखने उमड़ी भीड़, 50 से अधिक संस्थाओं ने किया यात्रा का स्वागत, देशभर के कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

[the_ad id="80502"]

Related Post

लेड़गांव में तहसील स्तरीय पत्रकार मिलन समारोह संपन्न : सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रबुद्धजनों का हुआ सम्मान, विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा- पत्रकार समाज का दर्पण व आमजन के हितों का संरक्षक है

Read More »
error: Content is protected !!