चलती कार बनी आग का गोला: इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, हाईकोर्ट जा रहे सब इंस्पेक्टर ने कूदकर बचाई जान

सरदारपुर। अमझेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर हातोद के पास गुरुवार को चलती कार में अचानक आग लग गई। कार राजगढ़ से इंदौर की ओर जा रही थी। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। कार में सवार पुलिस अधिकारी ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार हातोद के पास पहुंची थी, तभी उसमें अचानक आग लग गई। चालक ने तत्काल कार रोककर उसमें से बाहर निकलने का प्रयास किया। आग तेजी से फैलने के कारण कुछ ही देर में कार धू-धूकर जलने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल डायल-112 पर सूचना दी। सूचना मिलते ही अमझेरा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।

अमझेरा थाना प्रभारी राजू मकवाना ने बताया कि कार में रायपुरिया थाने के सब इंस्पेक्टर सवार थे। वे एक केस के सिलसिले में इंदौर हाईकोर्ट जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में कार में शार्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!