ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तमजी भारद्वाज ‘सनातन रत्न’ से अलंकृत : राजगढ़ में माताजी मंदिर पर जन्मोत्सव पर हुआ अभिनंदन

राजगढ़। ज्योतिषाचार्य गुरुदेव पुरुषोत्तमजी भारद्वाज के जन्मोत्सव पर नगर के पांच धाम एक मुकाम माताजी मंदिर प्रांगण में एक गरिमामयी अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उन्हें सनातन धर्म, हिंदुत्व, सभ्यता-संस्कृति और संस्कारों के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए ‘सनातन रत्न’ की मानद उपाधि से अलंकृत कर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।


अभिनंदन पत्र में उल्लेख किया गया कि गुरुदेव पर माता रानी और श्री मंशा महादेव की विशेष कृपा है। ज्योतिष और आयुर्वेद में उनकी निपुणता के साथ-साथ कथा वाचन के दौरान माँ सरस्वती उनके कंठ में विराजमान रहती हैं। ब्रह्मलीन गुरुदेव श्री मुरलीधरजी एवं ब्रह्मलीन गुरुदेव श्री मुरारीलालजी की असीम कृपा से उन्होंने राजगढ़ नगर सहित पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी जनों ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और सुख-समृद्धि की मंगल कामना की।

गुरुदेव को यह प्रतिष्ठित ‘सनातन रत्न’ उपाधि हिन्दू उत्सव समिति, सराफा एसोसिएशन एवं दत्तीगाँव सोशल ग्रुप राजगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में प्रदान की गई। अभिनंदन पत्र का वाचन पार्षद रितु निलेश सोनी द्वारा किया गया।

समारोह के दौरान नगर के कई गणमान्य नागरिक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रमुख उपस्थित रहे। इस दौरान अध्यक्ष निलेश सोनी, श्री ब्राह्मण स्वर्णकार समाज अध्यक्ष सुरेंद्र सोनी, मोतीसिंह राठौर अध्यक्ष श्री महाराणा राजपूत समाज, शम्भू परवार सिर्वी समाज प्रमुख व पार्षद प्रतिनिधि, दिलीप फरबदा अमझेरा तीर्थ ट्रस्टी, गौरव जैन अध्यक्ष, श्री ऋषभदेव पेढ़ी ट्रस्ट, आज़ाद फ़रबदा समाजसेवी, सोनिक सराफ प्रमुख महावीर सेवा संस्था, एडव्होकेट संजय रघुवंशी रघुवंशी समाज प्रमुख, अजय बलसारा अजा मोर्चा जिला पदाधिकारी, अक्षय भण्डारी (सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार, पार्षद रितु निलेश सोनी, संगीता माहेश्वरी जिला अध्यक्ष, भाजपा गौसेवा प्रकोष्ठ, उर्मिला कुशवाह मण्डल महामंत्री भाजपा महिला मोर्चा तथा सराफा एसोसिएशन के मयंक सोनी, यश सोनी, मितांशू सोनी, पार्थ सोनी, तेजस्विनी सोनी, प्रीत सोनी, परंपरा सोनी सहितअन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!