ढोल-नगाड़ों से गूंजा बामनिया : चिड़ियाघर-महादेव ग्रुप और मामा बालेश्वर की झांकियों ने मोहा मन

बामनिया। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर बामनिया में गणपति विसर्जन जुलूस का नजारा देखते ही बन रहा है। नगर की सड़कों पर गणपति बप्पा की भव्य झांकियों के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। चिड़ियाघर ग्रुप, महादेव ग्रुप और मामा बालेश्वर की झांकियां जुलूस में विशेष आकर्षण का केंद्र बनीं।

जुलूस में सजी-धजी गणेश प्रतिमाओं के साथ आकर्षक सजावट देखने को मिली। वहीं खरगोश और पांडा जैसे आकर्षक कॉस्ट्यूम पहने कलाकारों ने भी बच्चों और लोगों का ध्यान खींचा। दूसरी ओर फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी सजावट से सजा गणेश रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।

‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों और ढोल-नगाड़ों के बीच श्रद्धालु उत्साह के साथ बप्पा को विदाई देने निकले। जुलूस के दौरान सड़क किनारे बड़ी संख्या में लोग झांकियां देखने के लिए मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!