धार जिले में 550 और सरदारपुर में 38 स्कूल जर्जर : NSUI ने सीएम के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, नवीन भवन निर्माण की रखी मांग

सरदारपुर। विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर सहित धार जिले के शासकीय विद्यालयों एवं छात्रावासों की जर्जर एवं भवन विहीन स्थिति को लेकर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जर्जर भवनों के नवीन भवन निर्माण की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा विधानसभा में पूछे गए प्रश्न के जवाब में विभाग ने बताया है कि धार जिले में 550 तथा सरदारपुर विधानसभा में 38 विद्यालय जर्जर अवस्था में हैं। वहीं पांचपीपला, जामपाड़ा एवं जुलवानियाखुर्द के विद्यालय भवन विहीन हैं। अजा सीनियर बालक छात्रावास राजोद एवं अजा सीनियर कन्या छात्रावास सरदारपुर भी भवन विहीन हैं, जबकि महाविद्यालय छात्रावास सरदारपुर, आदिवासी सीनियर बालक छात्रावास राजगढ़ एवं दसई के भवन जर्जर हैं।

ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि पूर्व में नयापुरा में किचन शेड की छत एवं सोनगढ़ में विद्यालय भवन गिरने से विद्यार्थी घायल हो चुके हैं। इसके बावजूद जर्जर भवनों की समस्या गंभीर बनी हुई है।
ज्ञापन के माध्यम से विधानसभा सरदारपुर सहित धार जिले में जर्जर एवं भवन विहीन विद्यालयों-छात्रावासों का तत्काल सर्वे कर नवीन भवनों की स्वीकृति, हैंडवॉश यूनिट के निर्माण की गुणवत्ता जांच, विद्यालयों में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने तथा शौचालय विहीन विद्यालयों में नवीन शौचालय निर्माण की स्वीकृति देने की मांग की है।

ज्ञापन का वाचन एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अरविंद जाट ने किया। इस दौरान युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दिनेश चौधरी, शिवांग ग्रेवाल, लखन परमार, नयन ग्रेवाल, सरदार डामर, जीवन धाकड़, रंजीत पटेल, अजय कोटवाल, अंकित राठौड़, आर्यन गवरी, आयुश डामेचा, निलेश सिरोदिया, राकेश मुनिया, अंकित जाट, मनोज पाटीदार सहित अन्य मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!