धुलेट के हरिराम हत्याकांड : आरोपियो की गिरफ्तारी नही होने पर ब्लॉक कांग्रेस राजगढ़ थाना पर देगी धरना, 11 अगस्त को विधायक ग्रेवाल के नेतृत्व में होगा प्रदर्शन

सरदारपुर। ग्राम धुलेट के हरिराम की निर्मम हत्या के मामले में घटना को सात दिन बीत जाने के बाद भी मुख्य आरोपी भाजपा नेता देवा सिंगार सहित अन्य आरोपियो की गिरफ्तारी नहीं होने पर ब्लॉक कांग्रेस सरदारपुर द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में 11 अगस्त को सर्वसमाज के साथ राजगढ़ थाना पर धरना दिया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस ने आरोप लगाया कि हरिराम की निर्मम हत्या के बाद परिवार न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है, लेकिन घटना के सात दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होना ए और आरोपी पूर्व में आपराधिक रिकार्ड भी हे पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सर्वसमाज के नागरिक 11 अगस्त दोपहर 1 बजे राजगढ़ नगर परिषद परिसर में एकत्रित होंगे, जहां से सभी लोग एकजुट होकर रेली के रूप में पहुचकर राजगढ़ थाना पहुंचेंगे और थाना पर धरना देकर पुलिस प्रशासन से हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करेंगे।

ब्लॉक कांग्रेस ने कहा कि यह आंदोलन किसी जाति या समाज के विरुद्ध नहीं, बल्कि न्याय और कानून के शासन के पक्ष में है। जब एक परिवार अपने सदस्य की निर्मम हत्या के बाद न्याय की प्रतीक्षा कर रहा हो और सात दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो, तो जनप्रतिनिधि और समाज चुप नहीं बैठ सकते।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि हरिराम को न्याय दिलाने के लिए सर्वसमाज एकजुट है। पुलिस प्रशासन तत्काल कार्रवाई करते हुए हत्याकांड में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करे। यदि पुलिस प्रशासन ने समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस सरदारपुर ने क्षेत्र के सभी वर्गों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं न्याय की मांग करने वाले नागरिकों से राजगढ़ नगर परिषद परिसर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शांतिपूर्ण आंदोलन में शामिल होने की अपील की है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!