पढ़ाई छोड़ सामान ढोते दिखे सरदारपुर में सांदीपनि विद्यालय के छात्र : सोशल मीडिया वायरल हुआ वीडियो, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल

सरदारपुर। तहसील मुख्यालय स्थित शासकीय सांदीपनि विद्यालय में अध्ययन कार्य के समय छात्रों से सामान ढुलवाने का मामला सामने आया है। लोडिंग वाहन से सामान उतारकर निर्माणाधीन भवन की ऊपरी मंजिल पर ले जाते छात्रों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद नगर में चर्चा और आक्रोश का माहौल है।

दरअसल वर्तमान में सांदीपनि विद्यालय खेल परिसर मैदान स्थित उत्कृष्ट छात्रावास भवन में संचालित हो रहा है, जबकि इसका नया भवन लगभग 300 मीटर दूर पुरानी इमारत के स्थान पर बन रहा है। हाल ही में विद्यालय का सामान लेकर एक लोडिंग वाहन पहुंचा था। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र पढ़ाई छोड़कर वाहन से सामान उतार रहे हैं और उसे निर्माणाधीन भवन की ऊपरी मंजिल तक पहुंचा रहे हैं।

विद्यालय प्रबंधन खड़े हो रहे गंभीर सवाल –
इस घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है कि अध्ययन के समय छात्र स्कूल परिसर से 300 मीटर दूर निर्माणाधीन भवन में कैसे और किसकी अनुमति से पहुंचे ? तथा किसके कहने पर सामान उतरवाया गया। एक तरफ प्रदेश सरकार विद्यालयों के उन्नयन पर करोड़ों रुपये खर्च कर शिक्षा का स्तर सुधारने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ संस्था के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के चलते छात्रों से पढ़ाई के समय मजदूरी कराई जा रही है।

इधर, इस पूरे मामले पर संस्था प्राचार्य जब्बर सिंह पटेल ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। जिन शिक्षकों को जवाबदेही सौंपी गई थी, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। साथ ही संबंधित विद्यार्थियों के पालकों से भी इस संबंध में चर्चा की गई है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!