पलायन रोकने के लिए नर्मदा से वंचित गांवों के लिए मंजूर हो नई सिंचाई परियोजना : मुख्यमंत्री के सरदारपुर आगमन से पहले विधायक ग्रेवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर रखी किसानों की मांग

सरदारपुर। 24 अक्टूबर को सरदारपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सरदारपुर में ‘नर्मदा झाबुआ, पेटलावद, थांदला, सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना’ का लोकार्पण करेंगे, जिससे सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र के 66 ग्रामों को लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री के आगमन से ठीक पहले सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर विधानसभा क्षेत्र के शेष छूटे हुए गांवों के लिए नवीन नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना को स्वीकृति प्रदान करने की पुरजोर मांग उठाई है।

सिंचाई के पानी के अभाव में बढ़ रहा पलायन –
विधायक प्रताप ग्रेवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि नर्मदा सिंचाई परियोजना से सरदारपुर विधानसभा के कई गांव अब भी वंचित हैं। पानी की कमी के कारण किसानों को खेती और सिंचाई में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। यही वजह है कि क्षेत्र के गरीब और मजदूर वर्ग के लोग रोजगार व आजीविका की तलाश में निरंतर दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं।

मांडू परियोजना की DPR बनने के बावजूद प्रक्रिया अटकी –
विधायक ग्रेवाल ने ध्यान दिलाया कि पूर्व में सरदारपुर विधानसभा के ये शेष ग्राम ‘नर्मदा मांडू उद्वहन सिंचाई परियोजना’ में शामिल थे और इनकी डीपीआर (DPR) भी तैयार कर ली गई थी। हालांकि, सरदारपुर के इन गांवों की स्वीकृति की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी।

इन प्रमुख गांवों को परियोजना से जोड़ने की मांग –
66 ग्रामो की नर्मदा माईक्रो सिंचाई परियोजना के पश्चात सरदारपुर, राजगढ, रिंगनोद, गुमानपुरा, धुलेट, बिमरोड, छडावद, पिपरनी, कंजरोटा, सेमल्या, रामपुरा, बाण्डीखाली, आमखोदरा, रातीमाली, केरिया, करनावद, सियावद, अमोदिया, सोनगढ, महापुरा, पानपुरा, टिमायची, भानगढ, नरसिंह देवला, एहमद, बोला, बोदली, पसावदा, भाटियाबर्डी, अम्बेडी, नयापुरा, बरखेडा, चुनियागढी, बरमण्डल, पडुनीखुर्द, बरमखेडी, पडुनीकला, अकोलिया, छायन, पटोलिया, सिन्दुरिया, राजोद, साजोद, कचनारिया, निपावली, नन्दलई, गोन्दीखेडा ठाकुर, संदला, सलवा, हनुमन्या साजोद, बसलई, लाबरिया, बोडिया, गोन्दीखेडा चारण, मौलाना, हनुमन्त्या सिंगेश्वर, जौलाना, रूपाखेडा, देदला, दत्तीगाॅव, करमदीपाडा, गोटियाआम, टिमरीपाडा, जुनापानी, श्यामपुरा, आम्बा, खाखरियाझिरी, गोन्दीरेला, कुशलपुरा, मलारिया, माछलिया, झाई, भण्डारिया, दूधीकांच, पिपलियाभान, सुहाना, बर्डीपाडा, लालपुरा, टिकमाझिरी, भमति, अमझर, काकडपाडा, सरोदा, चालनीमाता, इन्चुर, रतनपुरा, गुराडिया, उटावा, सुखीईमली, फुटतलाव, आम्बापाडा, उमरियाखुर्द, सुनारिया, चुनारपाडा, मानगढ, लक्कडखाई, उमरियाकला, भेरूपाडा, भीलखेडी, बागपिपल्या, रंगपुरा, अम्बामाल, केशरपुरा, नयापुरा, पोशिया, अंजनमाल, खेडा, तिरला, खजुरिया, नयापुरा, मनास्या, शोभापुरा, आमल्याखुर्द, काछला, चोबारा, बोरवाणी, मोरपीपली, खाडा, सिंगोडिया, खलवा, पाटरूण्डी, फुलझर, मवडी, ढाकनबारी, होलातलई, पाटियाकुंआ, माधीपुरा आदि गाॅव आज भी नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित हैं।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किसानों के हित और क्षेत्र से हो रहे पलायन को स्थायी रूप से रोकने के लिए मुख्यमंत्री से मांग की है कि सरदारपुर के इन शेष सभी गांवों के लिए जल्द से जल्द ‘नवीन नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना’ की स्वीकृति प्रदान की जाए। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!