बालिका से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 20 साल की सजा: विशेष पॉक्सो न्यायालय सरदारपुर ने सुनाया फैसला, 6500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया

सरदारपुर। बालिका को बहला-फुसलाकर गुजरात ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को विशेष पॉक्सो न्यायालय सरदारपुर ने 20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी पर कुल 6500 रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।

अभियोजन अधिकारी पीएल मेड़ा ने बताया कि घटना 14 सितंबर 2025 की है। बालिका के माता-पिता खेत पर गए थे और उसका छोटा भाई स्कूल गया हुआ था। इसी दौरान घर पर अकेली बालिका को आरोपी बस्तिया उर्फ बस्किया पिता पुनिया भील (26), निवासी ग्राम खनीअम्बा, थाना टांडा ने बहला-फुसलाकर भागकर शादी करने का झांसा दिया और राजगढ़ बस स्टैंड बुलाया। बालिका उसकी बातों में आकर हातोद से बस में बैठकर राजगढ़ पहुंच गई। यहां आरोपी उसे बस में बैठाकर बड़ौदा और सूरत (गुजरात) ले गया। वहां एक कमरे में जबरन अपने साथ रखा और कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी बालिका के साथ मारपीट करता था और उसे कमरे से बाहर नहीं जाने देता था। डराने-धमकाने के बाद 15 नवंबर 2025 को आरोपी उसे बस में बैठाकर राजगढ़ छोड़कर चला गया। घर पहुंचने पर बालिका ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसके बाद थाना अमझेरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था। विचारण के दौरान विशेष लोक अभियोजक पीएल मेड़ा द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को प्रमाणित मानते हुए विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट), सरदारपुर ने आरोपी बस्तिया उर्फ बस्किया को पॉक्सो एक्ट की धारा 5एल/6 में 20 वर्ष का सश्रम कारावास और 4 हजार रुपए अर्थदंड, बीएनएस की धारा 87 में 4 वर्ष का सश्रम कारावास और 2 हजार रुपए अर्थदंड तथा धारा 115(2) में एक माह का कारावास और 500 रुपए अर्थदंड से दंडित किया। प्रकरण में शासन की ओर से पैरवी विशेष लोक अभियोजक पीएल मेड़ा ने की।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

लोकार्पण के 20 दिन बाद भी किसानों के खेतों में नही पहुंचा पानी: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने दिया 8 दिन का अल्टीमेटम, सरदारपुर के सभी 66 गांवों में नर्मदा जल पहुंचाने और पाइपलाइन लीकेज सुधारने की मांग को लेकर प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

Read More »
error: Content is protected !!