माही उद्गम स्थल ग्राम मिंडा में आज जुटेंगे किसान: नर्मदा सिंचाई परियोजना को लेकर होगा सीधा संवाद

सरदारपुर। नर्मदा झाबुआ-पेटलावद-थांदला-सरदारपुर माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के सफल संचालन और किसानों को आधुनिक सिंचाई पद्धतियों से जोड़ने के उद्देश्य से आज सोमवार 23 नवंबर को एक विशेष जनजागरूकता एवं कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से माही उद्गम स्थल ग्राम मिंडा स्थित राजपूत धर्मशाला में संपन्न होगा।

भाजपा जिला मंत्री कमल यादव ने बताया कि इस आयोजन में परियोजना से लाभान्वित होने वाले समस्त ग्रामों के किसान शामिल होंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य परियोजना की कार्यप्रणाली से किसानों को अवगत कराना और जल प्रबंधन में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में नर्मदा विकास संभाग के अधिकारियों द्वारा जल के समुचित और मितव्ययी उपयोग के लिए ड्रिप (टपक) और स्प्रिंकलर (फव्वारा) सिंचाई पद्धति को अपनाने पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया जाएगा। साथ ही संवाद के दौरान विभागीय अधिकारी किसानों की व्यावहारिक समस्याओं, जिज्ञासाओं और सुझावों को सुनकर उनका मौके पर ही समाधान करेंगे। वही सिंचाई सुविधाओं के सुचारू संचालन में ग्रामीण स्तर पर किसानों की भूमिका तय की जाएगी।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

नर्मदा माइक्रो सिंचाई परियोजना: शुभारंभ के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत सूखे, 66 गांवों की 25 हजार हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का था लक्ष्य, वाल्व में अब तक नहीं आया पानी, विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में मंगलवार को ज्ञापन सौंपेंगे किसान

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!