सरदारपुर। ग्राम अमझेरा के विभिन्न वार्डो में जनपद निधि से विभिन्न निर्माण कार्य स्वीकृत हुए है। जिनका बुधवार को भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जनपद सदस्य प्रतिनिधि शुभम दीक्षित ने बताया कि तेजाजी मन्दिर एवं नयापुरा में 2.50 लाख की लागत से दो पानी की टँकी निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 13 में 10 लाख रुपए की लागत से मांगलिक भवन निर्माण, वार्ड क्रमांक 9 में 6लाख रुपए की लागत से नाली निर्माण कार्य कुल 21 लाख रुपये के निर्माण कार्य जनपद पंचायत के 15 वे वित्त से स्वीकृत हुए है।

बुधवार दोपहर में सभी स्थानों पर अलग-अलग भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, सरपंच मनुबाई मकवाना, जनपद सदस्य नेहा दीक्षित, उपसरपंच अर्जुन मोहनिया, मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित, पंच धीरेंद्र रघुवंशी, शौकत बाबा, रघुनाथ यादव, अशोक कुशवाह, हेमन्त शर्मा, सोनू रघुवंशी, पंचायत सचिव गोपाल कुमावत सहित अन्य उपस्थित रहे।


















