सरदारपुर – गौ संरक्षण को लेकर गौभक्तो का प्रदर्शन, संत समाज के साथ रैली निकालकर सौपा ज्ञापन, कहा- गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करें

सरदारपुर। गौ संरक्षण को लेकर सोमवार को सरदारपुर तहसील के अनेक स्थानों से बड़ी संख्या में गौ भक्तों ने संतो के साथ शामिल होकर गो सम्मान आव्हान के तहत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार मुकेश बामनिया को सौपे। ज्ञापन में गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा प्रदान करने सहित विभिन्न मांगे रखी गई।

सरदारपुर तहसील के अनेक गांवो से सैकड़ो की संख्या में गौभक्त खेल परिसर मैदान पर एकत्रित हुए। यहां से रैली निकालते हुए सभी सरदारपुर में एसडीएम कार्यालय पहुंचे जहां तहसीलदार को ज्ञापन सौपे गए। गो सम्मान आव्हान के तहत सौपे गए ज्ञापन में बताया कि मध्य प्रदेश सदैव से ही ‘गो-प्रतिपालक’ और ‘जीव-दया’ का वैश्विक केंद्र रहा है। बाबा महाकाल की यह पावन धरा केवल शूरवीरों और ऋषियों की ही नहीं, बल्कि ‘गो-पालक’ और ‘गो-रक्षक’ परंपरा की भी जननी है। गोवंश की वर्तमान पीड़ादायक स्थिति को देखते हुए समाधान हेतु केन्द्रीय गो सेवा एवं संरक्षण अधिनियम लागू करने तथा पृथक गोपालन मंत्रालय की स्थापना हेतु अनुशंसा प्रेषित करने की मांग की गई।

इसके साथ ही मध्यप्रदेश में गो वंश के संरक्षण, संवर्धन करने व गो वंश वध पर पूर्ण प्रतिबंध हेतु कानून बनाने गोमाता की विधिवत सेवा, पूर्ण सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सम्मान प्रदान करने हेतु केंद्रीय कानून बनाने और गो पालन मंत्रालय स्थापना करने, गौमाता को राष्ट्रमाता, राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक दर्जा प्रदान करने, केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना एवं एकीकृत केंद्रीय कानून निर्माण करने सहित विभिन्न मांगे रखी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में सरदारपुर तहसील के गौभक्त, संत समाज, विभिन्न गौशालाओं के पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

राजगढ़ – नगर परिषद सभाकक्ष में आवासीय पट्टा वितरण कार्यक्रम हुआ आयोजित, विभिन्न वार्डो में 1 करोड़ से अधिक के सड़क कार्यो का भूमिपूजन भी हुआ, विधायक ग्रेवाल ने कहा- विकास कार्यो में रखें गुणवत्ता

Read More »
error: Content is protected !!