सरदारपुर। तहसील क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। शासकीय व अर्ध-शासकीय कार्यालयों सहित विभिन्न स्थानों पर तिरंगा फहराया गया। अंचलों में तिरंगा रैली निकालकर नागरिकों ने पर्व का जश्न मनाया।
तहसील मुख्यालय सरदारपुर का मुख्य समारोह खेल परिसर मैदान पर आयोजित हुआ। यहाँ विधायक प्रताप ग्रेवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, तहसीलदार महेंद्र सिंह सोलंकी, एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार, बीईओ विष्णु रघुवंशी, नगर परिषद अध्यक्ष मीनाक्षी ग्रेवाल सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विभिन्न कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण –
एसडीएम कार्यालय पर एसडीएम अजमेर सिंह गौड़, तहसील कार्यालय पर तहसीलदार महेंद्र सिंह सोलंकी और एसडीओपी कार्यालय पर एसडीओपी विश्वदीप सिंह परिहार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सरदारपुर थाने के पुलिस बल ने सलामी दी। थाना परिसर में टीआई अनिल जाधव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वही जनपद पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष झगुड़ीबाई सिंगार, नगर परिषद कार्यालय पर सीएमओ रंजीत सिंह रावत, उपजेल में एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ और देशप्रेमी चौक पर समाजसेवी धर्मचंद जैन ने ध्वजारोहण किया। उपजेल में ध्वजारोहण के बाद एसडीएम ने उपजेल अधीक्षक संजय परमार व स्टाफ की मौजूदगी में बंदियों को मिठाई बाँटकर प्रेरक संदेश दिया। वन मंडल कार्यालय में एसडीओ सरिता ठाकुर, जनपद शिक्षा केंद्र में बीआरसी महेंद्र सिंह सोलंकी, खंड शिक्षा कार्यालय में बीईओ विष्णु रघुवंशी, जल संसाधन विभाग में एसडीओ सुनील अलावा, लोक निर्माण विभाग में एसडीओ एल.एन. राठौर, महिला एवं बाल विकास विभाग में अभिलाषा वास्कले, पशु चिकित्सालय में डॉ. दिलीप गामड़ और उद्यानिकी विभाग में एस.आर. मुजाल्दा ने ध्वजारोहण किया। शैक्षणिक संस्थानों में सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य जे.एस. पटेल तथा कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्य रोहिणी सिंह ने झंडा फहराया। वही मेन चौपाटी पर पार्षद कोमल नरेंद्र पारगी और सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ब्रजेश ग्रेवाल ने ध्वजारोहण किया।
स्वास्थ्यकर्मियों का हुआ सम्मान –
सिविल अस्पताल में सीबीएमओ डॉ. शीला मुजाल्दा ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल पाटीदार एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदेड़ी के चिकित्सक डॉ. रोहित यादव की उपस्थिति में वर्ष 2025-26 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।



















