सरदारपुर। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने मंगलवार को बडवेली वेयर हाउस पर सरदारपुर, राजगढ, जौलाना सहकारी संस्था के गैहु उपार्जन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया।
विधायक ग्रेवाल ने औचक निरीक्षण के दौरान केन्द्र पर व्यवस्थाओ का जायजा लिया और किसानो से गैहु उपार्जन के संबंध मे विस्तृत चर्चा की। किसानो द्वारा 5 से 6 दिन मे गैहु की तुलाई होना बताया गया जिससे किसानो को प्रतिदिन 1 हजार रूपये प्रति ट्रैक्टर भाडा लग रहा है जिसमे एक ट्रैक्टर पर किसानो को 5-6 हजार तक भाडा देना पड रहा है किसानो द्वारा समस्या का हल करने के लिए टोकन वितरण व्यवस्था प्रारंभ करने की मांग की गई जिस पर विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा प्रभारी तहसीलदार राकेश कुमार यादव, गेंहू उपार्जन केन्द्र प्रभारी मुकेश मिश्रा, कुन्दन नागौरिया, बलराम मारू को शीघ्र ही टोकन वितरण व्यवस्था लागु करने के निर्देश दिए।
साथ ही विधायक ग्रेवाल द्वारा केन्द्र प्रभारी से अब तक हुई कुल खरीदी, बारदानो की उपलब्धता एवं गर्मी का मौसम होने से किसानो के लिए ठण्डे पेयजल की उपलब्धता की भी जानकारी ली। विधायक प्रताप ग्रेवाल ने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिए कि किसानो को उपार्जन मे किसी भी प्रकार की परेशानी नही हो और खरीदी कार्य मे किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।


















