हातोद में 21 लाख की लागत से बनेगी दो पुलिया: विधायक प्रताप ग्रेवाल ने किया भूमिपूजन, बारिश में आवागमन की समस्या से मिलेगी निजात

सरदारपुर। विधानसभा क्षेत्र सरदारपुर के ग्राम हातोद में क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल ने 21 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो पुलियाओं का विधिवत भूमिपूजन किया। जनपद निधि से स्वीकृत इन कार्यों के तहत पाटडी वाला खाल और खेरिया खाल पर 10.50-10.50 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण किया जाएगा।

इन पुलियाओं के निर्माण से क्षेत्र के ग्रामीणों और किसानों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। अब तक बारिश के दिनों में खाल में पानी भर जाने से ग्रामीणों का संपर्क टूट जाता था और भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। ग्रामीणों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को विधायक के प्रयासों से स्वीकृति मिली है, जिसके बाद अब निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।

इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भेरूसिंह बड़गोता, बड़वेली जनपद सदस्य प्रतिनिधि भेरूसिंह निनामा, सरपंच गोपाल डामोर, मोरगांव सरपंच प्रतिनिधि आत्माराम सिंगार, उपसरपंच नारायण पन्नाजी, सेवादल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बाबूसिंह राजपूत, मंडलम अध्यक्ष प्रभु जाट सहित कमल सिंगार, शीतू भुवान मेडा, रंजीत पटेल, पप्पू भूरिया, संजय ग्रेवाल, दिलीप भूरिया, प्रदीप वसुनिया, श्रीराम देवदा, कान्हा डामर, मुकेश पहलाया, मुकेश देवड़ा, सुनील पटेल, दुर्गालाल पाटीदार, कालू पाटीदार, जितेंद्र पटेल लंकेश, दरबारसिंह देवड़ा व बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

लोकार्पण के एक माह बाद भी 66 गांवों में नहीं पहुंचा नर्मदा का पानी, भड़के किसान: सरदारपुर में विधायक प्रताप ग्रेवाल के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने सौंपा ज्ञापन, 4 दिन में पानी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी, विधायक बोले – किसानों से माफी मांगे मुख्यमंत्री

[the_ad id="80502"]

Related Post

नर्मदा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के एक माह बाद भी 98 प्रतिशत खेत प्यासे: बुधवार को विधायक ग्रेवाल के नेतृत्व में होगा किसानों का प्रदर्शन, आक्रोश रैली निकालकर देंगे धरना

Read More »
error: Content is protected !!