अमझेरा के प्राचीन नाना देवी मंदिर में लाखों की चोरी: डेढ़ किलो चांदी के आभूषण सहित अन्य सामग्री ले उड़े चोर, SP सचिन शर्मा ने किया निरीक्षण

सरदारपुर। अमझेरा नगर में स्थित प्राचीन नाना देवी मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियान रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर से चांदी का मुकुट, कुंडल, छत्र, नाग-नागिन का चांदी का जोड़ा, पीतल की मूर्तियां और एक एलईडी टीवी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा ले गए।

घटना का पता शुक्रवार सुबह तब चला जब मंदिर के पुजारी ओमप्रकाश पाठक नियमित पूजा के लिए पहुंचे। उन्होंने मंदिर के ताले टूटे और सामान गायब देखकर तत्काल समाज के पदाधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। खबर फैलते ही कुमरावत तंबोली समाज के बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंच गए और घटना पर नाराजगी व्यक्त की।

समाजजनों के अनुसार, चोरी हुए चांदी के आभूषणों का वजन लगभग डेढ़ किलो से अधिक है। बदमाशों ने मंदिर के बाहर लगे दो दरवाजों और गर्भगृह के दो दरवाजों के ताले तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। फरियादी कांतिलाल मोदी ने अमझेरा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी राजू मकवाना तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वही सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी नाना देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पुलिस अधिकारियों को जल्द खुलासे के निर्देश दिए।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

राजगढ़ में जनजाति विकास मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न : 110 विद्यार्थियों के साथ ही उनके शिक्षक हुए सम्मानित, मुख्य वक्ता कैलाश अमलियार ने कहा- श्रेष्ठ भारत के ज्ञान को लेकर हमे आगे बढ़ना हैं

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!