धार में भारतीय किसान यूनियन ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, किसानों की नियमित बैठक और खाद व्यवस्था सुधारने सहित रखी कई मांगें

धार। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सोमवार को धार में कलेक्टर कार्यालय पर ज्ञापन सौपा गया।
भारतीय किसान यूनियन द्वारा सौपे गए ज्ञापन में वर्ष में 4 बार कलेक्टर कार्यालय पर एवं वर्ष में 4 बार एसडीएम व तहसीलदार के साथ किसान संगठनों एवं किसानों के साथ नियमित बैठक आयोजित करने, ई-टोकन व्यवस्था समाप्त कर किसानों को रकबे के अनुसार खाद उपलब्ध कराई जाने, फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले घोडारोज को पकड कर जंगलों में छोड़ने की मांग रखी गई। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से ग्राम खंडीगारा में बिज अंकुरित नहीं होने से फसल बबार्द होने पर किसान प्रहलाद द्वारा किटनाशक का सेवन करने के मामले में कठोर कार्रवाई करने व उचित हर्जाना दिलवाने की मांग भी रखी।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राकेश सोलंकी ने बताया कि ज्ञापन में 17 जुलाई को मुख्यमंत्री के सरदारपुर दौरे पर किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन देने की अनुमति की मांग की गई हैं। साथ ही आहु से सिलोदा मार्ग पर चामला पुलिया निर्माण कार्य जारी होने से किसानों को उनके खेतो में जाने में समस्या हो रही है, उक्त समस्या से निजात दिलाने की मांग भी रखी गई हैं। ज्ञापन के दौरान बड़ी संख्या में किसान व यूनियन के पदाधिकारी मौजूद रहें।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!