राजगढ़ – जनकल्याण शिविर का हुआ आयोजन, 424 आवेदनों का मौके पर ही हुआ शत-प्रतिशत निराकरण, केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर हुई शामिल

राजगढ़। नगर की पुरानी कन्याशाला परिसर में बुधवार को नगर परिषद द्वारा जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य रूप से महिला एवं बाल विकास विभाग की केंद्रीय राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद सावित्री ठाकुर शामिल हुई। उन्होंने शिविर में विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर यह शिविर आयोजित कर हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों को मोदी सरकार के 12 वर्षो के कार्यकाल में किए गए विकास व विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी बताया। शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की योजनाओं से संबंधि कुल 424 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों को मौके पर ही स्वीकृत कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित किया गया।

आयोजन में पूर्व विधायक वेलसिंह भुरिया, राजगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेश जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील गामड़, मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, भाजपा नेता नवीन बानिया, गोपाल सोनी, मनोज माहेश्वरी, पार्षद पंकज बारोड़, भारत सिंगार, राजेश गुंडिया, पार्षद प्रतिनिधि नीलेश सोनी, शंभूलाल परवार, नीलेश सिंगार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व एसडीएम सलोनी अग्रवाल, सीएमओ ज्योति सुनारिया सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर परिषद द्वारा आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों को स्टॉल भी लगाए गए।

शिविर में शामिल होने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री ठाकुर ने महाराणा प्रताप जयंती के मौके पर राजगढ़ की महाराणा प्रताप शिव वाटिका में महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वही उपस्थित जन प्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर ने राजगढ़ के वार्ड क्रमांक 6 एवं 13 में नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन का लोकार्पण भी किया।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!