रिंगनोद। प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी रिंगनोद के सदर बाजार स्थित श्री शिव शक्ति अंबिका मंदिर पर प्रति मंगलवार रात्रि 8 बजे बच्चों की धार्मिक निष्ठा और अनुशासन के तहत की जा रही हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम की तीसरी वर्षगांठ पर भव्य धार्मिक आयोजन किया जा रहे हैं।
मंदिर प्रांगण में गांव के सर्वधर्म हिंदू समाज के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा प्रति मंगलवार को मंदिर पहुंचकर श्री हनुमान चालीसा का दो बार कंठस्थ पाठ करतल ध्वनि के साथ किया जाता है। जय घोष के पश्चात प्रसादी वितरित की जाती है। वही विगत माह अधिक मास से बच्चों द्वारा श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ संस्कृत में किया जा रहा है।
वर्ष भर में समय-समय पर धार्मिक पर्वों पर भी पर्व किअनुरूपता के हिसाब से कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। जिसमें बच्चों के साथ अभिभावक भी संग में रहकर पर्व उत्साहित होकर मनाते हैं। बच्चों द्वारा आयोजित संस्कारों के आयोजन में क्षेत्र के प्रसिद्ध साधु, संत, गुरूजन पहुंच कर आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
इसी कड़ी में 15 अगस्त शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में श्री कष्टभंजन देव बालाजी धाम दाहोद (निसरपुर) के प्रसिद्ध परम पूज्य शास्त्री श्री शांतिप्रियदास जी महाराज के सानिध्य में श्री शिव शक्ति अंबिका मंदिर परिसर रिंगनोद पर भव्य एवं धार्मिक कार्यक्रम में संत श्री बच्चों एवं उपस्थित भक्तों को आशीर्वचन प्रदान करेंगे। श्री संकट मोचन हनुमान मंडल, चारभुजा नाथ मंडल एवं अन्य मंडलों के सदस्यों द्वारा आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही है।


















