सरदारपुर के नए SDM अजमेर सिंह गौड़ ने संभाला पदभार, कहा – जनसमस्याओं का त्वरित समाधान और योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता

सरदारपुर। अनुभाग सरदारपुर में प्रशासनिक स्तर पर हुआ फेरबदल प्रभावी हो गया है। नवपदस्थ एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ ने गुरुवार को सरदारपुर स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने प्रशासनिक प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए जनसेवा को सर्वोपरि बताया।

पदभार ग्रहण करने के पश्चात नवागत एसडीएम अजमेर सिंह गौड़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। कार्यालय में आने वाले प्रत्येक पीड़ित और ग्रामीण की बात को संवेदनशीलता से सुना जाएगा। शासन की सभी जनकल्याणकारी और हितग्राही योजनाओं को धरातल पर उतारकर अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा।

गौरतलब है कि प्रशासनिक कार्यसुविधा को सुदृढ़ करने की दृष्टि से धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने मंगलवार को एक स्थानांतरण आदेश जारी किया था। इस आदेश के तहत डिप्टी कलेक्टर अजमेर सिंह गौड़ को सरदारपुर के नए एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई। वही सरदारपुर की निवर्तमान एसडीएम सलोनी अग्रवाल का स्थानांतरण कलेक्टर कार्यालय धार में किया गया है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!