सरदारपुर – तीन माह से आशा – उषा कार्यकर्ता व आशा पर्यवेक्षकों को नही हुआ भुगतान, 15 से करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

सरदारपुर। तीन माह से आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, आशा पर्यवेक्षकों को भुगतान नहीं होने 15 मई शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करेंगे।

मप्र आशा कार्यकर्ता, आशा-ऊषा सहयोगिनी संगठन के जिला संरक्षक शंकर मारू ने बताया कि धार जिले के समस्त विकासखंड की आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, आशा पर्यवेक्षक को तीन माह से भुगतान नहीं हुआ है। ऐसी स्थिति में परिवार का पालन पोषण करने में अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

इस संबंध में 8 मई को जिला कलेक्टर व जिला मुख्य चिकित्सालय कार्यालय में पत्र के माध्यम से समस्या से अवगत करवाने के पश्चात भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। गुरुवार को मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय पर पत्र सौंपा गया है, 15 मई शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!