सरदारपुर – सिविल हॉस्पिटल में पल्स पोलियो अभियान की कार्यशाला संपन्न, 46 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

सरदारपुर। सिविल हॉस्पिटल में पल्स पोलियो अभियान कार्यक्रम की कार्यशाला संपन्न हुई।
दरअसल 28 जून रविवार को पल्स पोलियो की दवाई पिलाई जाएगी। जिसमें 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जाना हैं। इसको लेकर आयोजित कार्यशाला में मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. शीला मुजाल्दा ने बताया कि अभियान में करीब 46 हजार बच्चों का लक्ष्य है।

अभियान के प्रथम दिन 28 जून रविवार को बूथ पर दवाई पिलाई जाएगी तथा पहले दिन बूथ पर 90 प्रतिशत बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य हैं। शेष रहे बच्चों को 29 जून सोमवार एवं 30 जून मंगलवार को घर-घर जाकर दवाई पिलानी हैं। अभियान हेतु ब्लॉक मे कुल 278 बूथ बनाए गए हैं। इसकी मॉनिटरिंग के लिए ब्लॉक लेवल पर सेक्टर मेडिकल ऑफिसर एवं 46 सुपरवाइजर की टीम गठित की गई है।

कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी सत्यनारायण मकवाना ने पल्स पोलियो के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, सेक्टर सुपरवाइजर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर सहित अन्य को प्रशिक्षित किया गया है। कार्यशाला के दौरान कर्मचारियों को पीपीटी के माध्यम से ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राजू सिंह गडरिया एवं ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर हुलास पाटीदार द्वारा समझाईश दी गई। इस दौरान सेक्टर मेडिकल ऑफिसर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर, एएनएम, एमपीडब्ल्यू आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित अन्य उपस्थित रहे।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

[the_ad id="80502"]

Related Post

error: Content is protected !!