राजगढ़ – नाबालिक बच्चों एवं स्टंटबाज बाइकर्स को समझाइश के साथ कार्यवाही जारी, पुलिस ने 15 बाइकर्स के विरुद्ध की चालानी कार्रवाई, नाबालिको के परिजनों को भी किया सूचित

राजगढ़। पुलिस अधीक्षक धार मनोज कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इंद्रजीत बाकलवार के मार्गदर्शन में पुलिस जनसंवाद में उठाए गए विषयों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल एवं थाना प्रभारी राजगढ़ संजय रावत के नेतृत्व में राजगढ़ थाना क्षेत्र की सड़कों पर रात्रि में स्टंट करने वाले बाइकर्स एवं अफरा-तफरी मचाने वाले नाबालिगों पर ट्रैफिक सूबेदार नितेश राठौर एवं उनकी टीम द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है।

राजगढ़ थाना क्षेत्र की सड़कों पर चेकिंग करते हुए 15 बाइकर्स के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है। बाइक चलाने वाले नाबालिक बच्चों के परिवार जनों को फोन करके सूचित किया गया एवं मौके पर बुलाकर भी समझाइश दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 14 बच्चों के परिजनों को फोन से सूचित किया गया।

स्टंटबाजों पर रखी जा रही नज़र –
सरदारपुर एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि यदि नगर की सड़कों पर स्टंट करते हुए बाइकर्स पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध में कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस द्वारा नगर की प्रमुख सड़कों पर कैमरे एवं सिविल पुलिस के माध्यम से लगातार नजर रखी जा रही है। साथ ही दोपहिया वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसरों का प्रयोग करके तेज आवाज से शोर मचाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध भी मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कड़ी कार्यवाही की जाएगी। पुलिस द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसरों का प्रयोग करने वालों को चिन्हित किया जा रहा है।

नगर वासियों से पुलिस ने की अपील –
राजगढ़ नगर निवासियों से राजगढ़ पुलिस थाना एवं ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि अपने घर के नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने के लिए ना देवें। उन्हें यह समझाइश देवें कि सड़कों पर अनावश्यक बाइक स्टंट एवं ओवर स्पीडिंग ना करें अन्यथा उनके विरुद्ध में कड़ी कार्यवाही की जावेगी एवं उनके दोपहिया वाहनों को जब्त भी किया जावेगा। राजगढ़ थाना पुलिस नगर वासियों से सहयोग की आकांक्षी है।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!