राजगढ़ – न्यू टैलेंट स्कूल में बाल मेले का हुआ आयोजन, नगर परिषद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने फीता काटकर किया शुभारंभ

राजगढ़। स्थानीय न्यू टैलेंट पब्लिक हॉयर सेकेंडरी स्कूल में बाल मेले का आयोजन हुआ। मेले में कक्षा 6टी से 12वी तक के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक व्यंजनों की दुकानें लगाई थी। दोपहर 12 बजे से आरंभ हुआ मेला देर शाम तक चलता रहा।

स्कूल प्राचार्य विजय सिंह तोमर एवं गणेश पाटीदार ने बताया कि मेले का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा जायसवाल एवं उपाध्यक्ष शदीपक जैन ने फीता काटकर किया। दिनभर मेले में पालकों एवं नगर वासियों की भीड़ बनी रही। मेले के सफल आयोजन पर प्राचार्य एवं शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को बधाई दी गईं । मेले में विद्यार्थियों के द्वारा बनाए गए व्यंजनों की बहुत सराहना हुई।

Facebook
Twitter
WhatsApp
[the_ad id="80502"]

लेटेस्ट न्यूज़

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

[the_ad id="80502"]

Related Post

मोहनखेड़ा में दादा गुरुदेव पर आधारित फिल्म ‘युग सारथी’ का मुहूर्त संपन्न : राजेंद्र सूरीश्वरजी के जीवन पर बनेगी फिल्म, भरतपुर में जन्म से लेकर मोहनखेड़ा तक की आध्यात्मिक यात्रा पर्दे पर दिखेगी

Read More »
error: Content is protected !!